Monday, 21 August 2017

भारत मे लांच हुई YAMAHA की नई Long Drive Bike- जाने फिचर

जापान की ऑटो दिग्गज कंपनी Yamaha ने भारत में अपनी Yamaha Fazer 25 बाइक लॉन्च किया है। यह Fazer 150 का अपग्रेट वैरिएंट है। इस बाइक की कीमत दिल्ली एक्स शोरूम में 1.29 लाख रूपये है। Yamaha ने इस साल दूसरी बाइक लॉन्च की है इससे पहले कंपनी ने FZ25 लॉन्च किया था। दोनों बाइकों में काफी अंतर है  FZ25 नेकेड बाइक है जबकि Fazer 25 फुल फेयर्ड बाइक है।


Fazer 25 बाइक में 249CC का सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड फ्यूल इंजेक्शन इंजन दिया गया है। यह बाइक 5 गियर के साथ उपलब्ध होगा। बाइक में एलॉय व्हील के साथ फ्रंट व्हील में 282mm का डिस्क और पीछे की व्हील में 220mm का डिस्क दिया गया है। इस बाइक में एलईडी लाइट का प्रयोग किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह एक लॉन्ग ड्राइव बाइक है जो काफी आरामदेह साबित होगी।
 
 Fazer 25 के मुख्य फीचर्स
इंजन- 249.0CC
सिलिंडर- 1
स्टार्ट- सेल्फ स्टार्ट
माइलेज- 43kmpl
गियर- 5
फ्यूल टैंक- 14 लीटर
व्हील- एलॉय व्हील
स्पीडोमीटर- डिजिटल
Thnq for readingmjwtech.com